Gujarat Election: गुजरात चुनाव की तारीखों का एलान, देखिए कब – कब और कितने चरणों में होगी….

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। गुजरात में पिछली बार की तरह दो बार चुनाव होंगे। वोटिंग 1 और 5 दिसंबर को होगी। आयोग के अनुसार मतगणना हिमाचल प्रदेश के चुनाव की तरह हीं 8 दिसंबर को होगी।

4.6 लाख लोग पहली बार वोट डालेंगे

चुनाव आयोग के अनुसार 18 फरवरी 2023 को विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। इस बार 3.24 लाख लोग पहली बार के वोटर होंगे।

बता दें कि गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। इस बार इस चुनावी मैदान में आप (आम आदमी पार्टी) के आने से त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है। बता दें कि पिछली बार भाजपा की 99 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी। वहीं कांग्रेस को 77 सीटें मिली थी।

Related Articles