दुल्हे की मौत : बारात निकलने से कुछ देर पहले ही दुल्हे की हुई मौत, उबटन के बाद गया था, मचा कोहराम ..

सीतामढ़ी। शादी के जश्न में उस वक्त कोहराम मच गया, जब दुल्हे की बारात निकलने से पहले मौत हो गयी। घटना सीतामढ़ी के सोनवर्षा थाना भेत्र के कचहरीपुर गांव की है। दुल्हे का नाम संतोष कुमार है, जिसकी बारात से निकलने के एक घंटे पहले ही मौत हो गयी। दुल्हे की गाड़ी सज चुकी थी, बैंड पार्टी पहुंच चुकी और बाराती तैयार खड़े थे, तभी दुल्हे की करंट लगने से मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक उबटन लगने के बाद दुल्हा तैयार होने से पहले नहाने गया था, तभी वो करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक संतोष की बारात शाम 5 बजे निकलने वाली थी, उससे पहले शादी की रस्म चल रही थी। दुल्हे को हल्दी और उबटन लगाया गया, जिसके बाद दुल्हे को तैयार होने को कहा गया। दुल्हा नहाने के लिए बाथरूम गया और जैसे ही मोटर का स्वीच ऑन किया, उसमें करंट दौड़ गया, करंट की चपेट में आने से तुरंत ही दुल्हे की मौत हो गयी। दुल्हा संतोष सीतामढ़ी के प्रसिद्ध डॉ. मनोज कुमार के यहां मुख्य कंपाउंडर का काम करते हुए पढ़ाई भी कर रहा था।

संतोष की शादी रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के टिकॉली गांव में होनी थी। बारात के स्वागत के लिए दुल्हन के पूरे लोग तैयारी में जुटे थे। तभी अचानक से दुल्हे की मौत की खबर आ गयी, जिसके बाद दुल्हन पक्ष के घर में भी मातम पसर गया।

इधर करंट की चपेट में आये संतोष की मौत तो मौके पर ही हो गयी थी, लेकिन फिर भी परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहा डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार की सुबह अंत्योष्ठि हुई, जिसमें दुल्हन पक्ष के लोग भी दूल्हे की अंत्येष्टि में पहुंचे थे।

Related Articles