GOVT JOB: आ गया सरकारी नौकरी पाने वालों के लिए सुनहरा मौका, यहाँ 28,138 पदों के लिए निकाली गई है भर्ती

GOVT JOB: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ने पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती के बाद अब 28,138 नई भर्तियों का ऐलान किया है। इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल और मई में शुरू होगी। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड अप्रैल और मई में 28138 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। हाल ही में पुलिस कांस्टेबलों के 60,244 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई है। इसमें आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम, फिजिकल एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इन भर्तियों से जुड़ी पूरी जानकारी यहां देखें।
GOVT JOB:जारी किया गया प्रेस नोट
28138 पदों के लिए आवेदन अगले महीने से शुरू हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड पुलिस उपनिरीक्षक, कांस्टेबल और दूसरी रैंकों समेत कई पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड ने इन भर्तियों के लिए रोडमैप तैयार कर लिया है। जो भी इच्छुक अभ्यर्थी इन भर्तियों से जुड़ा अपडेट देखना चाहते हैं, तो इसका अपडेट उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UP Police Recruitment and Promotion Board) की वेबसाइट और सोशल मीडिया पेज पर देख सकते हैं।
GOVT JOB:कहां पर कितने पद खाली?
भर्तियां कई पदों पर निकाली गई हैं। जिसमें उपनिरीक्षक के लिए 4,242 पद, PAC में प्लाटून कमांडर के लिए 135 पद, प्लाटून कमांडर (Special Forces) के 60 पद, बांदा, लखनऊ और गोरखपुर जिलों के लिए महिला प्लाटून कमांडर के 106 पद और कांस्टेबल (PAC), कांस्टेबल (स्पेशल फोर्स) और पीएसी की महिला कांस्टेबल के 15,904 पद, कांस्टेबल (Civilian Police) के 3,245 पद, कांस्टेबल (माउंटेड पुलिस) के 71 पद और जेल वार्डर के 2,833 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।लहसुन खाने का सही तरीका जानें : बाबा रामदेव के अनुसार ऐसे खाएं लहसुन…मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे!