Indian Currency: 10 और 20 रुपये के सिक्कों को लेकर सरकार की नई घोषणा

Indian Currency: केंद्र सरकार ने 10 रुपये के सिक्कों को नोटबंदी के दौरान बंद कर दिया था, लेकिन कुछ समय बाद इन्हें फिर से बाजार में जारी किया गया। इसके बाद, आरबीआई ने 2020 में 20 रुपये के सिक्के को भी जारी किया था।

हाल ही में कुछ अफवाहें चल रही थीं कि आरबीआई इन सिक्कों को बंद करने वाला है, लेकिन केंद्र सरकार ने इस मामले में नया अपडेट जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Indian Currency:वित्त मंत्रालय का बयान

वित्त मंत्रालय ने हाल ही में स्पष्ट किया कि 10 और 20 रुपये के सिक्के अभी भी चलन में हैं और आरबीआई द्वारा इन सिक्कों की छपाई जारी रखी गई है। मंत्रालय ने बताया कि 31 दिसंबर 2024 तक, देश में 10 रुपये के सिक्कों की संख्या 79,502 लाख होगी, जिनकी कीमत करीब 7950 करोड़ रुपये है। इसी तरह, 10 रुपये के नोट की संख्या 2,52,886 लाख तक होगी।

Indian Currency:20 रुपये के सिक्के की छपाई जारी

वित्त मंत्रालय ने यह भी बताया कि हालांकि बाजार में 10 और 20 रुपये के सिक्के कम नजर आ रहे हैं, फिर भी इनका चलन जारी है और इन सिक्कों को बंद करने की अफवाहें पूरी तरह से गलत हैं। 20 रुपये का सिक्का 2020 में पहली बार जारी किया गया था। इस सिक्के का डिजाइन 12 किनारों वाला बहुभुज होगा और इसके बीच में अनाज की आकृति छपी होगी, जो कृषि प्रधानता को दर्शाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Indian Currency:20 रुपये के सिक्के की विशेषताएं

20 रुपये के नए सिक्के का वजन 8.54 ग्राम होगा और इसका व्यास 27 मिमी होगा। इसके बाहरी रिंग में निकेल सिल्वर और बीच के हिस्से में निकेल ब्रास होगा। सिक्के के सामने ‘अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष’ और नीचे ‘सत्यमेव जयते’ लिखा होगा। सिक्के की बाईं परिधि पर ‘भारत’ और दाईं परिधि पर ‘इंडिया’ लिखा होगा।

इससे साफ है कि 10 और 20 रुपये के सिक्के अभी भी चलन में हैं और सरकार ने इन सिक्कों को बंद करने की अफवाहों को नकार दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड में अब रेलवे टिकट से हुआ करोड़ों का घोटाला…जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close