शिक्षकों को सरकार देगी स्कूटी: स्कूल जाने में ना हो देरी, इसलिए सरकार देगी शिक्षकों को चमचमाती स्कूटी, मुख्यमंत्री ने दिया ये बयान

तेजपुर। शिक्षकों को राज्य सरकार स्कूटी देने जा रही है। विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाना शुरू कर दिया है। खुद मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा सरमा ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है। असम सरकार ने शिक्षकों को स्कूटी का तोहफा देने की तैयारी की है। शर्मा ने कहा कि स्कूटी के होने से शिक्षकों को समय पर कक्षाओं में पहुंचने में मदद मिलेगी। उन्होंने असम के तेजपुर में 9वीं कक्षा के छात्रों के लिए साइकिल वितरण कार्यक्रम में कहा, ‘कुछ स्कूल ऐसे हैं जो दूरदराज के इलाकों में हैं और भौगोलिक परिस्थिति के कारण टीचर्स को वहां पहुंचने में देर हो जाती है। हम लगभग 50 हजार ऐसे शिक्षकों को स्कूटी दे सकते हैं ताकि वे समय पर स्कूल पहुंचें।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2 सालों में साइकिल वितरण कार्यक्रम कक्षा-8 के स्तर पर किया जाएगा ताकि छात्र अपनी हाईस्कूल की पढ़ाई की अवधि के दौरान आसानी से स्कूल आ-जा सकें। शर्मा ने कहा, ‘हमारी सरकार के लिए सबसे जरूरी यह है कि टीचर समय पर स्कूल पहुंचें और छात्रों की पढ़ाई के एक मिनट का भी नुकसान न हो।’

उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से कहा कि वे यह भी बताएं कि कौन से ऐसे इलाके हैं जहां स्कूल आने-जाने के लिए सड़कों और पुलों की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने छात्रों से राज्य में हरियाली को बढ़ाने के लिए कम से कम एक पौधा लगाने का आग्रह किया।

शर्मा ने यहां नौवीं कक्षा के छात्रों के लिए साइकिल वितरण कार्यक्रम में कहा, ‘‘कुछ स्कूल ऐसे हैं जो दूरदराज के इलाकों में हैं और भौगोलिक परिस्थित के कारण शिक्षकों को वहां पहुंचने में देर हो जाती है। हम लगभग 50,000 ऐसे शिक्षकों को स्कूटी दे सकते हैं ताकि वे समय पर स्कूल पहुंचें।’’उन्होंने कहा कि दो वर्षों में साइकिल वितरण कार्यक्रम कक्षा-आठ के स्तर पर किया जाएगा ताकि छात्र अपनी हाईस्कूल की पढ़ाई की अवधि के दौरान आसानी से स्कूल आ-जा सकें।

Related Articles

close