झारखंड में सरकारी शिक्षकों को 50 घंटे का करना होगा अनिवार्य प्रशिक्षण, ‘J-Guruji App’ पर मिलेगा प्रमाणपत्र

झारखंड के सरकारी शिक्षकों के लिए सरकार की ओर से नया आदेश पारित किया गया है.अब राज्य में सभी शिक्षकों के लिए 50 घंटे का अनिवार्य प्रशिक्षण लागू हो गया है। मुख्य सचिव अलका तिवारी के निर्देश पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने प्रशिक्षण का माड्यूल तैयार किया है।

प्रशिक्षण का कैलेंडर तैयार किया गया

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विभाग द्वारा प्रशिक्षण का कैलेंडर भी तैयार किया गया है। विभागीय सचिव उमाशंकर सिंह ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला शिक्षा अधीक्षकों को पत्र भेजकर प्रशिक्षण माड्यूल तथा कैलेंडर के अनुसार, शिक्षकों का प्रशिक्षण सुनिश्चित करने को कहा है।

संथाल परगना से शुरु होगी प्रशिक्षण

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

माड्यूल के तहत शिक्षकों का प्रशिक्षण एक फरवरी से संताल परगना प्रमंडल के जिलों से शुरू होगा। 50 घंटे के अनिवार्य प्रशिक्षण में 24 घंटे का ऑनलाइन प्रशिक्षण जे गुरुजी ऐप के माध्यम से होगा।

जे गुरुजी ऐप पर मिलेगा प्रमाणपत्र

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशिक्षण खत्म होने के बाद शिक्षकों का आवश्यकता आधारित मूल्यांकन भी होगा ताकि आवश्यकता पड़ने पर शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा सके। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद शिक्षकों को प्रमाणपत्र भी जे गुरुजी ऐप के माध्यम से ऑनलाइन मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close