Government JOB: चुनाव के पहले नौकरियों का खुला पिटारा, इस विभाग में 15610 पदों पर निकली बंपर भर्तियां, 2 से तीन महीने हो जायेगी भर्ती पूरी

Sarkari Naukari : आचार संहिता हटते ही नौकरियों का पिटारा खुल गया है। बिहार में एक बार फिर से बंपर वैकेंसी आयी है। पंचायती राज विभाग में 15,610 पदों पर नई भर्तियां होगी। 2 से 3 महीनों में सभी पदों को भर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक 15 हजार 610 भर्तियों में स्थाई पदों की संख्या 4351 होगी, जबकि अस्थाई पदों की संख्या 11,259 है।

कॉन्ट्रैक्ट के सभी पद सामान्य प्रशासन के गाइडलाइन के मुताबिक भरे जाएंगे। बता दें कि बिहार में 2025 में विधानसभा चुनाव होना है. इस लोकसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ने नौकरी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था. इसलिए सरकार का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को जल्द से जल्द नौकरी उपलब्ध कराना और उन्हें रोजगार से जोड़ना है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बताया कि स्थाई पदों पर 4351 वैकेंसी में पंचायत राज पदाधिकारी के 112 पद, अंकेक्षक के 28 पद, पंचायत सचिव के 3525 पद, निम्न वर्गीय लिपिक (क्षेत्रीय स्थापना) 504 पद, निम्न वर्गीय लिपिक (मुख्यालय स्थापना) 1 पद, कार्यालय परिचारी 5 पद, जिला परिषद कनीय अभियंता 104 पद, जिला परिषद में निम्न वर्गीय लिपिक 72 पद शामिल है. वहीं अस्थाई पदों में संविदा के आधार पर होने वाली वैकेंसी में लेखपाल सह आईटी सहायक के 7070 पद, तकनीकी सहायक के 556 पद, कार्यपालक सहायक / डाटा एंट्री ऑपरेटर के 3 पद, ग्राम कचहरी सचिव के 1400 पद और ग्राम कचहरी न्याय मित्र के 2230 पद शामिल है.

स्थाई पदों पर भर्ती
कुल पद- 4351
पंचायती राज पदाधिकारी- 112
पंचायत सचिव- 3525
निम्नवर्गीय लिपिक- 504
कार्यालय परिचारी- 05
जिला परिषद कनीय अभियंता- 104
जिला परिषद में निम्नवर्गीय लिपिक- 72

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अस्थाई या कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती
कुल पद- 11,259
लेखापाल सह IT असिस्टेंट- 7070 पद
तकनीकी सहायक- 556
डाटा एंट्री ऑपरेटर- 03
ग्राम कचहरी सचिव- 1400
ग्राम कचहरी न्याय मित्र- 2230
भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी नहीं आयी है। माना जा रहा है, जल्द ही विज्ञापन जारी कर दिया जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close