पाकुड़। एक दिल दहलाने वाली घटना पाकुड़ में सामने आयी है। एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद गयी। घटना में एक बच्चे की तो मौत हो गयी, स्थानीय लोगों ने किसी तरह से दो बच्चों और महिला बचा लिया। मामला पाकुड़ के सदर प्रखंड के नवरोत्तमपुर गांव की है। कुएं में डूबे बच्चे का शव अब तक निकाला नहीं जा सकता है। जानकारी के मुताबिक पति तरुण रजवार और पत्नी ज्योत्सना में घरेलू विवाद चल रहा ता। विवाद से तंग आकर ज्योत्सना ने अपने बच्चों के साथ खुदखुशी की नीयत से कुएं में छलांग लगा दी।

बच्चों के साथ महिला को कूप में छलांग लगाने के बाद खेत में काम कर रहे कुछ किसानों की नजर पड़ी. इसके बाद कई लोग महिला व बच्चों को बचाने के लिए उसमें कूद पड़े. इसमें किसी तरह एक बच्ची व बच्चा सहित महिला को बाहर निकाला जबकि एक साल के बच्चा की खोज की जा रही है. ग्रामीणों के मुताबिक कूप में ज्यादा पानी होने के कारण बच्चा गहरे पानी में चला गया है। जिस कुएं में छलांग लगायी, उस कुएं को सिंचाई के लिए खोदा गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और कूप में डूबे बच्चे को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है. लेकिन अब तक लोग बच्चे को ढूंढ नहीं पाये हैं जानकारी के मुताबिक ज्योत्सना का एक बच्चा काफी दिनों से बीमार है। गरीबी की वजह से वो ठीक से इलाज नहीं करा पा रहे थे और इसी बात को लेकर पारिवार में विवाद चल रहा था। इसी से परेशान होकर महिला ने अपने तीनों बच्चों के साथ खुदखुशी का प्रयास किया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...