दशहरे पर गुडलक की गारंटी! ये 5 काम करके पाएं पूरे साल की खुशियां
Good luck guaranteed this Dussehra! Do these 5 things to ensure happiness throughout the year.

अभी शारदीय नवरात्रि चल रही है और कल इसका समापन होने के बाद पूरे देश में विजयादशमी (दशहरा) का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। दशहरे के दिन रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले जलाए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था और मां दुर्गा ने असुर महिषासुर का नामोनिशान मिटाकर देवताओं को विजय दिलाई थी।
रामलीला जाकर रावण दहन देखना हमें यह एहसास कराता है कि बुराई ज्यादा समय तक टिक नहीं सकती। आइए जानते हैं विजयादशमी पर किन चीज़ों का ध्यान रखना शुभ माना जाता है।
1. सुबह स्नान और पूजा-अर्चना
दशहरे के दिन सुबह-सुबह स्नान कर पूजा-अर्चना करें। घर के बड़े-बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लें। साथ ही नवरात्रि वाले कलश का जल पूरे घर में छिड़कें, ताकि सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।
2. शमी के पौधे की पूजा
इस दिन शमी का पौधा घर में रखने और उसकी पूजा करने से विशेष शुभता आती है। इसकी पत्तियों को मां दुर्गा के चरणों में अर्पित करें, जिससे घर में खुशहाली और समृद्धि आती है।
3. मां दुर्गा की विदाई
नवरात्रि की समाप्ति पर मां दुर्गा की विदाई होती है। उनके वस्त्रों और सजावट को साफ करके सुरक्षित रखें, इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।
4. घर की सफाई और नकारात्मक चीजें हटाएं
अगर घर में कोई टूटी-फूटी या बेकार चीजें रखी हुई हैं तो उन्हें दशहरे से पहले या दिन की शुरुआत में घर से बाहर कर दें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।
5. सकारात्मक विचार और शांति बनाए रखें
दशहरे के दिन शांति बनाए रखना बेहद जरूरी है। नेगेटिव विचार न लाएं और केवल अच्छा ही बोलें। किसी से बहस या विवाद से बचें।