रांची: अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर, आयोग ने बढ़ा दी आवेदन की तारीख, आखिरी दिन आयोग का सर्वर हो गया था ठप, जानिये कब तक के लिए बढ़ी डेट

Ranchi: Good news for candidates, the commission has extended the application date, on the last day the commission's server was down, know till when the date has been extended.

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के आवेदकों को राहत मिल गयी है। शनिवार को अंतिम तिथि के दिन तकनीकी समस्या के कारण ठप हो गई थी, जिससे सैकड़ों अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन जमा नहीं कर सके थे। अब उम्मीदवारों की मांग पर आयोग से तिथि बढ़ा दी है।

________________________________________
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की आधिकारिक वेबसाइट शनिवार को अचानक ठप हो गयी थी। शनिवार ही आवेदन का आखिरी दिन था, लिहाजा कई अभ्यर्थी आवेदन से वंचित हो गये थे। अब अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए आयोग ने आवेदन की तारीख बढ़ा दी है।

झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 20 फरवरी कर दी गयी है।

इससे पहले शनिवार को अंतिम तारीख होने के कारण बड़ी संख्या में उम्मीदवार सुबह से ही पोर्टल पर लॉगिन कर रहे थे। हालांकि, वेबसाइट बार-बार हैंग होने लगी और कई अभ्यर्थियों के स्क्रीन पर “Please Wait” का संदेश अटक गया, जिससे आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। अभ्यर्थियों का कहना था कि वे सुबह से लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन प्रोफाइल लॉगिन, आवेदन भरने और सबमिट करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी।

कई उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी साझा करते हुए बताया कि वेबसाइट खुल तो रही है, लेकिन किसी भी चरण पर आगे नहीं बढ़ रही। कुछ छात्रों ने यह भी कहा कि महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करने के बाद पेज फ्रीज हो जा रहा है, जिससे पूरा फॉर्म दोबारा भरना पड़ रहा है।

आज आवेदन की अंतिम तिथि होने के कारण सर्वर पर भारी ट्रैफिक की संभावना पहले से जताई जा रही थी। तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि एक साथ बड़ी संख्या में लॉगिन और डेटा सबमिशन के चलते सर्वर पर दबाव बढ़ गया, जिसके कारण यह समस्या उत्पन्न हुई। आयोग की ओर से हालांकि अब तक इस तकनीकी गड़बड़ी पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज निर्धारित थी, जबकि परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 तक तय की गई थी, जो अब 20 फरवरी कर दी गयी है।

ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अंतिम दिन आवेदन करने का निर्णय लिया था, वे अब असमंजस की स्थिति में हैं। कई छात्रों ने आशंका जताई है कि यदि सर्वर जल्द ठीक नहीं हुआ, तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने से वंचित रह सकते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close