जमशेदपुर । जमशेदपुर शहर वासियों के लिए खुशखबरी है। भुवनेश्वर से जमशेदपुर व जमशेदपुर कोलकाता के बीच दोनों ओर से हवाई सेवा 30 अक्टूबर 2022 से शुरू की जाएगी। कुल 9 सीटर क्षमता की कॉमर्शियल उड़ान छठ दिन के पावन मौके पर शुरू होगी। भुवनेश्वर जमशेदपुर( सोनारी एरोड्रम) और जमशेदपुर से कोलकाता के बीच दोनों ओर से फ्लाइट प्रतिदिन चलेगी।

हवाई सर्विस कंपनी को प्रदान किया लाइसेंस

उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय व भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने इस रूट पर एयर सर्विस का लाइसेंस जीएसइसी मोनार्क एंड डेक्कन एवियशन प्राइवेट लिमिटेड (इंडिया वन एयर) को लाइसेंस देने की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी कर ली गई हैं। इसमें मंत्रालय, झारखंड सरकार और हवाई सर्विस देने वाले कंपनी के संयुक्त पहल पर फ्लाइट की सर्विस भारत सरकार के उड़ान योजना के तहत चलाई जाएगी। फ्लाइट की निर्धारित रूट और समय सारणी के साथ हवाई सर्विस कंपनी को लाइसेंस प्रदान कर दिया गया है। फ्लाइट शुरू होने को लेकर सोनारी एरोड्रम में सुरक्षा और अग्निशामक गाड़ी की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी।

HPBL Desk

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...