अच्छी पहल : 10 मार्च को अनाथ और असहाय लड़कियों की दहेज मुक्त शादी कराएगा विवाह आयोजन समिति..देखें वीडियो

गढ़वा । भवनाथपुर प्रखंड अंतर्गत अरसली दक्षिणी स्थित श्री दुर्गा मंदिर बनखेता के प्रांगण में आगामी 10 मार्च को क्षेत्र के 6 अनाथ एवं असहाय बहनों की सामूहिक शादी संपन्न होगी।इस बात की जानकारी देते हुए पूर्व मुखिया सह विवाह आयोजन समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि यह विवाह सामाजिक प्रेम एवं मानवीय संवेदना के आधार पर 6 बहनों की शादी एक आदर्श विवाह के रूप में कराई जा रही है।
शादी करने वाली कन्याओं में 3 कन्या ऐसे हैं जिनके माता और पिता दोनों नहीं है जबकि 3 के सिर्फ माता हैं जिनके भरोसे घर का चूल्हा जलता है, बताया कि यह शादी समारोह नही अपितु दहेज प्रथा को खत्म करने एवं समानता के प्रति गंभीर रहने का संदेश है।आयोजन समिति ने सभी आम व खासजनो को उक्त शादी समारोह में पहुँच कर नवदम्पतियों को आशीर्वाद देने का आग्रह किया।कार्यक्रम सुबह 10 बजे से 1 बजे तक चलेगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन
विदाई कार्यक्रम के बाद भोजपुरी गायक धनंजय लाल यादव एवं खुशबू शर्मा सहित अन्य कलाकारों द्वारा सांस्क़ृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
इस मौके पर विवाह आयोजन समिति के सुनील यादव,पंचायत समिति सदस्य शकील अहमद, समोद ठाकुर, अकबर अली, दयानंद यादव, लालनाथ यादव, बिहारी यादव, शमीम खां, हिरामन राम, दिनेश राम, दिनेश ठाकुर, अनुज यादव, मनोज यादव, हरिपवन विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।









