IGI एयरपोर्ट पर सुनहरा मौका: सिर्फ 10वीं-12वीं पास हैं तो भी पाएं ₹35,000 तक सैलरी…..1,446 पदों पर बंपर भर्ती शुरू…..

नई दिल्ली। अगर आप 10वीं या 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी जैसी स्थिरता चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं है। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर ग्राउंड स्टाफ और लोडर के कुल 1,446 पदों पर बंपर भर्ती निकली है। ये भर्तियां IGI Aviation Services द्वारा की जा रही हैं, जिसमें आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
आवेदन की अंतिम तारीख 21 सितंबर, 2025 तय की गई है और इच्छुक उम्मीदवार 10 जुलाई 2025 से आवेदन कर सकते हैं।
रिक्ति विवरण (Post-Wise Vacancy)
ग्राउंड स्टाफ
पद: 1,017
योग्यता: 12वीं पास
उम्र: 18 से 30 वर्ष
सैलरी: ₹25,000 – ₹35,000/माह
लिंग: पुरुष और महिलाएं दोनों आवेदन कर सकते हैं
लोडर (केवल पुरुष)
पद: 429
योग्यता: 10वीं पास
उम्र: 20 से 40 वर्ष
सैलरी: ₹15,000 – ₹25,000/माह
ऐसे करें आवेदन (Step-by-Step Process):
igiaviationdelhi.com वेबसाइट पर जाएं
आवेदन फॉर्म भरें
ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करें
परीक्षा शुल्क जमा करें
फॉर्म का प्रिंट रखें
चयन प्रक्रिया:
ग्राउंड स्टाफ:
लिखित परीक्षा (Compulsory)
साक्षात्कार (Interview)
चरित्र और मेडिकल परीक्षण
लोडर:
सिर्फ लिखित परीक्षा
फाइनल चयन मेडिकल और वैरिफिकेशन के बाद
जल्द करें आवेदन, क्योंकि ये मौका बार-बार नहीं आता!
जो युवा एयरपोर्ट पर काम करने का सपना देखते हैं, उनके लिए ये एक गोल्डन चांस है — बिना किसी भारी डिग्री के भी एक प्रतिष्ठित और स्थिर नौकरी पाने का मौका।








