सोना फिर चमका, 1.63 लाख के पार पहुंचा गोल्ड रेट! खरीदारी से पहले जान लें आपके शहर का नया भाव
Gold Shines Again: Rates Cross the ₹1.63 Lakh Mark! Check the Latest Prices in Your City Before Buying.

नई दिल्ली: वैश्विक तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार उठापटक के बीच सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर सीधे भारतीय सर्राफा बाजार पर दिखाई दे रहा है। बुधवार 20 मई 2026 को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,63,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।









