Gold Price Today: गुरुवार 7 नवंबर को महंगा हुआ सोना, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Price Today: सोने के भाव में आज 7 नवंबर के दिन तेजी आई है। 24 और 22 कैरेट गोल्ड का दाम 200 रुपये तक बढ़ा है। गुरुवार 7 नवंबर को सोने के भाव 80,400 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 73,700 रुपये के स्तर पर ही बना हुआ है। वहीं, सिल्वर 95,900 रुपये पर है। सिल्वर के रेट में आज कमी आई है।

देशभर में सोने के आज के रेट:

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, जयपुर में गोल्ड रेट

24 कैरेट: ₹80,510 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट: ₹73,810 प्रति 10 ग्राम

पटना ओर अहमदाबाद में गोल्ड रेट

24 कैरेट: ₹80,410 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट: ₹73,710 प्रति 10 ग्राम

भुवनेश्वर, मुंबई, कोलकाता में गोल्ड रेट

24 कैरेट: ₹80,360 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट: ₹73,660 प्रति 10 ग्राम

सोने का 7 नवंबर को रेट

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव24 कैरेट सोने का आज का भाव
दिल्ली73,81080,510
मुंबई73,66080,360
अहमदाबाद73,71080,410
चेन्नई73,66080,360
कोलकाता73,66080,360
गुरुग्राम73,81080,510
लखनऊ73,81080,510
बेंगलुरु73,66080,360
जयपुर73,81080,510
पटना73,71080,410
भुवनेश्वर73,66080,360
हैदराबाद73,66080,360

बुधवार को इस भाव पर बंद हुआ गोल्ड

कमजोर वैश्विक रुख के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 150 रुपये की गिरावट के साथ 81,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। कमजोर मांग के कारण भी सोने की कीमतों पर असर पड़ा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।चांदी 96,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 150 रुपये की गिरावट के साथ 80,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी। इससे पहले यह 80,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

देशभर में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं। वैश्विक बाजार में जब सोने की कीमतों में उछाल आता है, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा, त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग भी सोने की कीमतों में इजाफा करती है।

Related Articles

close