आसमान छू रहे हैं सोना-चांदी…जानें क्या अभी खरीदना सही है या करना चाहिए और इंतजार?

Gold and silver prices are touching the sky... Know whether it is right to buy now or should you wait further?

सोने के दामों में पिछले कुछ दिनों से जारी गिरावट के बाद रविवार सुबह बाजार में स्थिरता दिखी. जिससे खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है. वैश्विक अनिश्चितता और डॉलर की मजबूती के कारण सोना हाल ही में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था. जिसके बाद इसकी कीमतें 1 लाख 60 हजार के पार बनी हुई हैं. जिसे आम लोग इसे महंगा मान रहे हैं.

आज घरेलू बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,63,640 रुपये पर स्थिर रहा. वहीं 22 कैरेट सोने (जिसे ज्वेलरी बनवाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है) का दाम 10 ग्राम पर 1,50,000 रुपये के स्तर पर टिका हुआ है. चांदी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है. एक किलो चांदी का औसत भाव 2,85,000 से 2,90,000 रुपये के बीच चल रहा है.

शहरों के अनुसार सोने के भाव

सोने की कीमतें शहरों में थोड़ा अलग-अलग रहती हैं. यह अंतर स्थानीय कर, राज्य शुल्क और मेकिंग चार्ज पर निर्भर करता है. यहां प्रमुख शहरों के आज के भाव दिए गए हैं (प्रति 10 ग्राम):

  • दिल्ली 24 कैरेट – 1,63,800 रुपये, 22 कैरेट – 1,50,150 रुपये, 18 कैरेट – 1,22,880 रुपये
  • मुंबई: 24 कैरेट – 1,63,640 रुपये, 22 कैरेट – 1,50,000 रुपये, 18 कैरेट – 1,22,730 रुपये
  • बैंगलोर: 24 कैरेट – 1,63,640 रुपये, 22 कैरेट – 1,50,000 रुपये, 18 कैरेट – 1,22,730 रुपये
  • चेन्नई: 24 कैरेट – 1,64,180 रुपये, 22 कैरेट – 1,50,500 रुपये, 18 कैरेट – 1,30,700 रुपये (लगभग)
  • भोपाल: 24 कैरेट – 1,63,700 रुपये, 22 कैरेट – 1,50,050 रुपये, 18 कैरेट – 1,22,780 रुपये
  • जयपुर: 24 कैरेट – 1,63,800 रुपये, 22 कैरेट – 1,50,150 रुपये, 18 कैरेट – 1,22,880 रुपये
  • लखनऊ: 24 कैरेट – 1,63,800 रुपये, 22 कैरेट – 1,50,150 रुपये, 18 कैरेट – 1,22,880 रुपये
  • पटना: 24 कैरेट – 1,63,700 रुपये, 22 कैरेट – 1,50,050 रुपये, 18 कैरेट – 1,22,780 रुपये

सोना-चांदी के दामों में क्यों आ रहा उछाल?

दुनिया भर में निवेशक के बीच सोने सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता हैं. ऐसे में वैश्विक तनाव, मुद्रास्फीति और आर्थिक अनिश्चितता के कारण लोग इसे अपने पास रखे हुए है. जिसके कारण कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं. हालांकि कुछ दिनों के भीतर इसमें कुछ गिरावट आई, लेकिन आज स्थिरता बनी हुई है. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आगे सोना-चांदी के दाम वैश्विक घटनाओं पर निर्भर करता है. हालांकि खरीदारी करने से पहले स्थानीय बाजार में ताजा भाव जांचने की साल दी गई है. क्योंकि हर स्टेट में टैक्स और दुकानों में मेकिंग चार्ज अलग होते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close