सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक अजीबोगरीब घटना हुई है। बकरी की आंख कच्चा निगलने के दौरान शख्स की मौत हो गई है। इससे पहले वो इसका मांस भी कच्चा ही खा रहा था। आंख व्यक्ति के गले में फंस गई, जिससे उसकी जान चली गई। घटना सूरजपुर जिले के बसदेई चौकी की है। मृतक का नाम बागर सिंह है। मदनपुर गांव का रहने बागर सिंह के एक रिश्तेदार की मन्नत पूरी होने पर बकरे की बलि दी गयी थी। मांस को प्रसाद रूप में ग्रहण करने के लिए रिश्तेदार ले गए। वहीं बागर और उसके 2 दोस्त बकरे के सिर को ले आए।

यहां शराब भट्ठी से तीनों ने शराब भी खरीदी। यहां जमकर शराब पी। वे लोग बकरे का सिर बनाने के लिए जा ही रहे थे कि बागर ने कहा कि उसे कच्चा मांस ही खाना है। यहां तक कि बाकी साथियों ने भी उसे ऐसा करने से मना किया, लेकिन उसने किसी की भी बात नहीं मानी। पहले उसने कच्चा मांस ही खा लिया, फिर उसने बकरे की आंख निकाली और खाने लगा। इसी दौरान आंख उसके गले में फंस गई।

इससे सांस नली चोक हो गई। काफी देर तक आंख बागर के गले में फंसी रही। इसके बावजूद उसने पानी नहीं पिया, जिसके कारण दम घुटने से उसकी मौत हो गई।वहीं, बागर के साथी देर रात ही उसे सूरजपुर के जिला अस्पताल लेकर आए, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। अब मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...