गिरिडीह: रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती का मिला शव, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

गिरिडीह: धनबाद-गया रेलखंड पर गिरिडीह जिले में चिचाकी हॉल्ट के समीप एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के नीचे जाकर अपनी जान दे दी है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए. वहीं आरपीएफ के जवान भी घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया. फिलहाल दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

घटना के बाबत जीआरपी गोमो के इंस्पेक्टर बी दास ने बताया कि सुबह सूचना मिली की चिचाकी हॉल्ट के समीप सुबह 7 बजे डाउन रेल पटरी पर मालगाड़ी के निचे आकर प्रेमी युगल की मौत हो गयी है. दोनों के शव को रेल पटरी से हटा दिया गया गया है और दोनों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

close