गिरिडीह: पचंबा थाना क्षेत्र में शादी के दो दिन पहले ही युवती को उसका प्रेमी लेकर फरार हो गया। 26 मई बाबा मंदिर देवघर में लड़की की शादी होनेवाली थी। परिजनों की फरियाद पर पचंबा थाना की पुलिस लड़की को ढूंढने में जुटी है। प्रेमी प्रमिका को उनके मोबाइल लोकेशन के आधार पर ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। लड़की के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस आरोपी युवक की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी युवक जमुआ थाना क्षेत्र के बलगो, चितरडीह निवासी सहदेव राणा का पुत्र सचिन राणा है।

लड़की के पिता ने सचिन पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। लड़की के पिता ने बताया कि बेटी की शादी 26 मई को देवघर में होने वाली थी। शादी समारोह में भाग लेने के लिए कई मेहमान उनके घर आ चुके हैं। 22 मई की नौ बजे रात को जब उन्होंने बेटी को घर पर नहीं देखा तो वह खोजने लगे।

आस-पास मोहल्ले और संगे सबंधियों के घर खोजने पर जब बेटी की कुछ पता नहीं चला तो पचंबा थाना में बेटी के अपहरण होने का आवेदन दिया। विदित हो कि सचिन राणा की बहन के साथ उसकी प्रेमिका आरके महिला कॉलेज में पढ़ती थी। जबकि, सचिन बरगंडा में किराए के मकान में रहता था। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिजनों को इसकी भनक नहीं लग पाई। इसी बीच परिजनों ने लड़की शादी तय कर दी, जो सचिन को नागवार गुजरा और शादी के तीन दिन पहले ही वह उसे ले भागा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...