घाटशिला उपचुनाव : कल्पना सोरेन के आंसू और जयराम का सवाल, क्या भावुकता से मिलेंगी नौकरियां और सड़कें?

Kalpana Soren's tears and Jairam's question, will sentimentality provide jobs and roads?

धनबाद (Dhanbad): झारखंड की रजत जयंती के अवसर पर जिले में 11 नवंबर 2025 से भव्य कार्यक्रमों की शुरुआत होने जा रही है। इस सिलसिले में उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार धनबाद में ‘Run for Jharkhand – एकता और प्रगति की दौड़’ का जिला स्तरीय आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 11 नवंबर की सुबह गोल्फ ग्राउंड से शुरू होगा और इसमें हर वर्ग के लोग शामिल होंगे।

झारखंड राज्य स्थापना दिवस (15 नवंबर) के उपलक्ष्य में आयोजित यह कार्यक्रम राज्य के गौरव और एकता का प्रतीक बनेगा। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य, फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देना है। साथ ही ‘Fit Jharkhand – Healthy Jharkhand’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाना भी इसका मुख्य मकसद है। खेल और पर्यटन के माध्यम से सामाजिक एकता और स्थानीय सहभागिता को सशक्त करने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इस दौड़ में चार वर्गों के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे—विद्यालयी छात्र-छात्राएँ, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय छात्र, आम नागरिक एवं खेल प्रेमी, और प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस बल के सदस्य। प्रतिभागियों के लिए विभिन्न खेल विधाओं में पुरस्कार भी रखे गए हैं।

पुरस्कार विवरण:

  • वर्ग: Open (पुरुष/महिला)

    • प्रथम स्थान: ₹3000 + ट्रॉफी

    • द्वितीय स्थान: ₹2000 + ट्रॉफी

    • तृतीय स्थान: ₹1000 + ट्रॉफी

सभी इच्छुक प्रतिभागी कल सुबह 6:30 बजे तक गोल्फ ग्राउंड पहुंचकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। ‘Run for Jharkhand’ न केवल एक खेल आयोजन है, बल्कि राज्य की एकता और प्रगति का प्रतीक बनने जा रहा है।

Related Articles

close