Gen Z बॉय के साथ ‘मोये-मोये’! गर्लफ्रेंड ने बेस्ट फ्रेंड संग बनाया रिश्ता… एक फोन कॉल ने खोला साल भर का खौफनाक राज
Reddit पर वायरल पोस्ट ने मचाई हलचल, भरोसे और रिश्तों पर छिड़ी नई बहस

Gen Z Cheating Story Viral: आज के दौर में रिश्तों में भरोसा और वफादारी कितनी कमजोर हो गई है, इसका एक चौंकाने वाला उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कहानी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Reddit पर साझा की, जिसने इंटरनेट पर रिश्तों और भरोसे को लेकर नई बहस छेड़ दी है। युवक के मुताबिक जिस लड़की के साथ वह अपना भविष्य देख रहा था और जिस दोस्त पर उसे सबसे ज्यादा भरोसा था, उन्हीं दोनों ने मिलकर उसके विश्वास को तोड़ दिया।
शादी के सपने और फिर अचानक धोखा
युवक ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर काफी गंभीर था। दोनों साथ रहते थे और मुश्किल वक्त में एक-दूसरे का सहारा बनते थे। वह उसे अपनी जीवनसंगिनी बनाने का सपना भी देख चुका था। लेकिन समय के साथ रिश्ते में छोटे-छोटे झगड़े शुरू हो गए। इन्हीं झगड़ों के दौरान हालात ऐसे मोड़ पर पहुंच गए, जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी।
झगड़े के बाद दोस्त के साथ रिश्ता
एक बड़े झगड़े के बाद लड़की ने युवक के ही सबसे करीबी दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। शुरुआत में लड़की ने सिर्फ इतना स्वीकार किया कि उसने धोखा दिया है, लेकिन उस व्यक्ति की पहचान छिपा ली। प्यार के कारण युवक ने उसे माफ भी कर दिया और रिश्ते को बचाने की कोशिश की।
एक साल बाद खुला पूरा सच
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि युवक का वही दोस्त, जो उसके साथ रोज मिलता-जुलता था, पूरे एक साल तक इस सच्चाई को छिपाए रहा।
हाल ही में अपराधबोध के चलते उस दोस्त ने युवक को फोन कर सच्चाई बता दी। युवक ने चतुराई दिखाते हुए कॉल को कॉन्फ्रेंस पर डालकर एक और दोस्त को भी जोड़ लिया, जिससे पूरी बात की पुष्टि हो गई।
सच सामने आने के बाद टूटा भरोसा
सच्चाई सामने आने के बाद युवक बुरी तरह टूट गया। उसने बताया कि उसे गुस्सा भी आ रहा है और दोनों से घिन भी महसूस हो रही है। हालांकि उसे एक तरह का सुकून भी है कि अब सच्चाई सामने आ चुकी है।
युवक ने कहा कि जिसे वह अपना भाई मानता था, उसी ने उसकी पीठ में छुरा घोंप दिया। अब उसने दोनों से पूरी तरह नाता तोड़ लिया है और खुद को मानसिक रूप से संभालने की कोशिश कर रहा है। यह कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग रिश्तों में भरोसे और वफादारी को लेकर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।









