गढ़वा : यात्री बस और ट्रक की भीषण टक्कर में दर्जनों लोग घायल

गढ़वा : भवनाथपुर थाना क्षेत्र के खरौंधी मुख्य मार्ग पर रोहिनिया गाँव में गुरुवार की सुबह शिवोत्तम नामक बस और एलपी ट्रक के बीच हुई आमने सामने की टक्कर हो गई जिसमें दर्जनों लोग चोटिल हो गए। गनीमत रही कि इतनी भीषण दुर्घटना के बाद भी कोई हताहत नहीं हुई।
देखें वीडियो
खबर के अनुसार खरौंधी से सवारी लेकर शिवोत्तम बस भवनाथपुर की ओर आ रही थी उधर से एलपी ट्रक जा रही थी कि रोहनिया स्टैंड के पास दोनों की भिड़ंत हो गयी। दुर्घटना के बाद चोटिल यात्री को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। यात्रियों ने बताया कि ट्रक चालक गाड़ी में फंस गया था जिसे ग्रामीणों की सहयोग से निकाल उपचार कराया गया।
इधर घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय दलबल के साथ घटना स्थल पर पंहुच घटना की जानकारी ली एवं चोटिलों को अस्पताल भेजवाने के साथ दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने लाने के प्रयास में लगे हुए है।









