BJP विधायक समेत चार नेता कोरोना पॉजेटिव, PM मोदी से मिलने पहुंचे थे, कोरोना टेस्ट में मिले संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग हुआ सक्रिय

गया। देश में फिर से कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है। कई राज्यों में मरीजों की संख्या बढ़ी है। बिहार में विधायक समेत चार नेता कोरोना संक्रमित मिले है। नेताओं के कोरोना संक्रमित होने के बाद कई अन्य लोगों पर भी संक्रमण का खतरा बढ़ गयाहै। इधर सभी का इलाज आइसोलेशन में चल रहा है। पीएम मोदी से मिलने से पहले सभी लोगों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी और अन्य राजनेता सहित कुल 187 लोगों का कोविड टेस्ट किया गया था। 187 में से 4 लोक संक्रमित पाए गए हैं।
कोरोना की वजह से ये लोग शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी से भी नहीं मिल पाए। उन्हें होम आईसोलेशन में रखा गया है। इन्हें सर्दी-खांसी की शिकायत है। ऐसी हालत में ये लोग गया एयरपोर्ट पहुंचे थे। स्वास्थ्य विभाग प्रधानमंत्री से मिलने वालों और ड्यूटी में तैनात सरकारी कर्मियों की आरटीपीसीआर जांच कर रहा था। इसी जांच में इनके पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।
रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। इनमें पहले से खांसी-सर्दी के लक्षण थे। विधायक पहले से अस्वस्थ चल रहे थे। फिर भी वे प्रधानमंत्री से मिलना चाहते थे, लेकिन उनके सारे अरमानों पर कोरोना ने पानी फेर दिया।









