झारखंड : सड़क हादसे में घायल हुए पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो और उनकी पत्नी, TMH में भर्ती”

Jharkhand: Former MP Shailendra Mahato and his wife injured in a road accident, admitted to TMH"

झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो और उनकी पत्नी व भाजपा की पूर्व सांसद आभा महतो सोमवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। ये हादसा चाईबासा-सारायकेला मार्ग पर उस वक्त हुआ, जब वे चक्रधरपुर से जमशेदपुर लौट रहे थे।

हादसा उस समय हुआ जब सामने से आ रहे एक भारी वाहन से बचने के चक्कर में उनकी कार सड़क किनारे उतरकर खेत में जा घुसी। कार कई गड्ढों से होते हुए दूर तक खेत में जाती रही। हादसे में शैलेंद्र महतो कार की सीटों के बीच फंस गए*, जबकि आभा महतो ने किसी तरह खुद को संभाल लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे के बाद सभी घायलों को पहले सरायकेला अस्पताल ले जाया गया, फिर एंबुलेंस से जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) लाया गया। इलाज के बाद आभा महतो, उनका भतीजा और अंगरक्षक को मंगलवार तड़के छुट्टी दे दी गई, लेकिन शैलेंद्र महतो की हालत को देखते हुए उन्हें भर्ती रखा गया है। उनका इलाज टीएमएच के जी-1 ब्लॉक में हो रहा है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शैलेंद्र महतो ने बताया कि वह अपने भतीजे के रिसेप्शन में शामिल होने पैतृक गांव चक्रधरपुर गए थे। रात करीब 12 बजे वह सोनारी लौट रहे थे, तभी सरायकेला से कुछ किलोमीटर पहले अचानक एक भारी वाहन सामने आ गया। गाड़ी उनके भतीजे द्वारा चलाई जा रही थी, जिसने गाड़ी को किनारे करने की कोशिश की। इस दौरान कार सड़क से फिसलकर खेत में चली गई। शैलेंद्र महतो ने बताया कि यह संयोग था कि कार पलटी नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने तत्काल फोन कर झारखंड आंदोलनकारी गुलरेज खान को सूचना दी और एंबुलेंस की व्यवस्था कराई।  फिलहाल शैलेंद्र महतो की हालत स्थिर है, लेकिन डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close