नई दिल्ली : मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेल के बाथरूम में सुबह गिरकर घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बाथरूम में फिसलने से वह गिर पड़े। इसके बाद उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया है। यहां उनके टेस्ट कराए जा रहे हैं।

सत्येंद्र जैन तिहाड़ के जेल नंबर 7 में बंद हैं। सूत्रों के मुताबिक, सुबह 6 बजे वह मेडिकल इंस्पेक्शन रूम के बाथरूम गए थे। तभी वह गिर पड़े। इससे पहले भी सत्येंद्र जैन बाथरूम में गिरे थे और उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी। एक हफ्ते में दूसरी बार सत्येंद्र जैन को अस्पताल जाना पड़ा है। अस्पताल में एहतियात के तौर पर उनके सारे टेस्ट करवाए जा रहे हैं। सत्येंद्र जैन की स्पाइन की सर्जरी भी होनी है। स्पाइन में प्रॉबलम की वजह से वो कमर में बेल्ट पहनते हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...