नयी दिल्ली: अरुण गोयल को चुनाव आयोग में शनिवार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया। रिटायर्ड आईएएस(IAS) अधिकारी गोयल 1985 बैच के पंजाब कैडर के अधिकारी रहे हैं। वो मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय के साथ चुनाव आयोग का हिस्सा होंगे। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय ने गोयल की नियुक्ति की जानकारी दी. सुशील चंद्र मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से मई में सेवानिवृत्त हुए थे। उनके स्थान पर राजीव कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त बने हैं।

आपको बता दें कि अरुण गोयल भारी उद्योग मंत्रालय के सेक्रेटरी पद से 31 दिसंबर 2022 को रिटायर होने वाले थे, लेकिन उन्होंने 18 नवंबर को अपना इस्तीफा दे दिया था। इसको लेकर ब्यूरोक्रेसी में काफी चर्चा हो रही थी। गोयल भारी उद्योग मंत्रालय के सचिव बनने से पहले संस्कृति मंत्रालय के सेक्रेटरी पद पर भी रहे हैं। वो साथ ही दिल्ली विकास प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन का पद भी संभाल चुके हैं।

गुजरात चुनाव के बीच में चुनाव आयुक्त की ये घोषणा हुई है। गुजरात में 1 दिसंबर से 5 दिसंबर के बीच विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं, इसके नतीजे आठ दिसंबर को घोषित होंगे। गौरतलब है कि अरुण गोयल 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे 31 दिसंबर 2022 को 60 साल की उम्र पूरी कर सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन एक महीने पहले ही उन्होंने अपने पद से 18 नंवबर यानी कल ही इस्तीफा दे दिया था।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...