रांची: आजसू पार्टी प्रमुख सह सिल्ली विधायक सुदेश महतो सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए।इनका स्कॉट वाहन देर रात रांची जिले के जोन्हा में एक ट्रक से टकरा गया। इस घटना में एस्कॉर्ट वाहन में सवार तीन सुरक्षाकर्मी व ड्राइवर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। थानेदार बृजेश कुमर ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि विधायक सुदेश महतो सिल्ली से रांची जा रहे थे इसी दौरान ये हादसा हुआ।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सुदेश महतो का वाहन रांची जिले के अंदर प्रखंड के दोहा क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 3 सुरक्षाकर्मी एवं ड्राइवर घायल हो गया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।घयल जवानों में सेतु प्रधान, कर्म प्रधान, मन कुमार एवं चालक अमर कुमार शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि विधायक सुदेश महतो सिल्ली से रांची जा रहे थे। इसी दौरान उनके आगे चल रहा इस एस्कॉर्ट बाहन कोयला लदे ट्रक से टकरा गया।ट्रक विपरीत दिशा से आ रज था। घटना के बाद उन्होंने सभी जवानों को मेसो अस्पताल जोन्हा पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर सभी घायलों को रिम्स रेफर किया गया। इस दौरान अस्पताल में आजसु पार्टी के कार्यकर्ता का जमावड़ा लग गया। थानेदार बृजेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...