पूर्व CM रघुवर दास ने झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की

रांची : झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने राज्यपाल रमेश बेस से झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने की अपील की है।राज्यपाल को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि राज्य में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि सीएम हेमंत सोरेन लोगों और उनके कार्यकर्ताओं को केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ सड़क पर उतरने के लिए उकसा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के पूर्व विधायक बंधु तिर्की के भाजपा कार्यकर्ताओं को पटक-पटक कर मारने की बात को भी गंभीरता से लिया है।

Related Articles