पेशाब में झाग! क्या आपकी किडनी दे रही है खतरे का इशारा? जानिए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से कैसे करें समस्या का समाधान

क्या आपने कभी पेशाब में झाग देखा है? अगर हां, तो इसे हल्के में न लें। यह आपके शरीर से जुड़ी एक गंभीर चेतावनी हो सकती है। आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया कि पेशाब में झाग या बबल्स दिखना कई बार किडनी की खराबी का संकेत हो सकता है।

झाग आना कई कारणों से हो सकता है — तेज फ्लो, प्रोटीन लीक, डिहाइड्रेशन, या यूटीआई जैसे संक्रमण। अगर यह समस्या बार-बार हो रही हो, तो इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।

श्वेता शाह ने कुछ आसान और नेचुरल उपाय बताए हैं जिन्हें अपनाकर आप किडनी को मजबूत कर सकते हैं और पेशाब की इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

  • सुबह खाली पेट तिल के तेल से ऑयल पुलिंग करें।

  • दिन भर 8-10 गिलास गुनगुना पानी पीएं, साथ ही सुबह सेंधा नमक या नींबू मिलाकर पानी पिएं।

  • धनिये का पानी, नारियल पानी और जौ का पानी रोजाना लें।

  • रात को सोने से पहले त्रिफला चूर्ण लें।

  • प्राणायाम के शीतली या शीतकारी अभ्यास को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

यदि उपरोक्त उपायों के बाद भी पेशाब में झाग आना जारी रहे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। अपनी किडनी की सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

Related Articles