वर्दी की बेइज्जती! फॉरेस्ट गार्ड को युवकों ने पीटा, फिर प्रेमिका के सामने जबरन नचाया
सूरजपुर की नर्सरी में शर्मनाक कांड, वीडियो वायरल… पुलिस तक नहीं पहुंची शिकायत

वर्दी की बेइज्जती! फॉरेस्ट गार्ड को युवकों ने पीटा, फिर प्रेमिका के सामने जबरन नचाया
Surajpur News: छत्तीसगढ़ के Surajpur जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नर्सरी में वर्दीधारी वनरक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) को अपनी प्रेमिका को बुलाना भारी पड़ गया। युवती के स्वजनों ने न केवल उसकी जमकर पिटाई की, बल्कि उसे मोबाइल पर गाना बजाकर डांस करने के लिए भी मजबूर किया।
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने विभाग और पुलिस दोनों को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।
23 फरवरी की घटना, नर्सरी में मचा हंगामा
जानकारी के अनुसार, 23 फरवरी को वनरक्षक Sukhdev Paikra अपनी प्रेमिका के साथ नर्सरी में बैठा था। इसी दौरान युवती के परिजन वहां पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि करीब आठ युवक मौके पर आए और पहले युवती को थप्पड़ मारा, फिर वनरक्षक की बेरहमी से पिटाई कर दी।
“डांस करो…” और फिर बेइज्जती
मारपीट के बाद युवकों ने मोबाइल पर गाना चलाकर वनरक्षक को नाचने के लिए कहा। जब वह ठीक से डांस नहीं कर पाया तो उसे डांटते-फटकारते रहे।
वीडियो में दिख रहा है कि पिटाई के दौरान वनरक्षक ने एक युवक को पहचानते हुए ‘राजू भैया’ कहकर मदद मांगी, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। आखिरकार उसे वहां से भगा दिया गया और युवती को घर भेज दिया गया।
विभाग की कार्रवाई, पुलिस का इंतजार
मामला सामने आने के बाद वन मंडलाधिकारी ने वीडियो के आधार पर वनरक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और तीन दिन में जवाब मांगा है।
वहीं, Prashant Thakur, एसएसपी सूरजपुर का कहना है कि अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।









