नई दिल्ली। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने पहली बार अपने कैडर की दो महिला अधिकारियों को अपनी दंगा रोधी इकाई त्वरित कार्रवाई बल RAF और बिहार सेक्टर का महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया है। यह पहली बार है, जब RAF का नेतृत्व कोई महिला आईजी करेंगी। आपको बता दें कि एक आईजी सीआरपीएफ में सेक्टर का प्रमुख होता है।

पुलिस बल के मुख्यालय द्वारा जारी स्थानांतरण- तैनाती आदेश के तहत एनी अब्राहम को त्वरित कार्रवाई बल RAF का IG नियुक्त किया गया है। जबकि सीमा धुंडिया को बिहार सेक्टर का IG नियुक्त किया गया है। यह पहली बार है जब RAF का नेतृत्व कोई महिला आईजी करेंगी। भारतीय पुलिस सेवा आईपीएस की महिला अधिकारी सीआरपीएफ इकाइयों को नेतृत्व करती रही हैं और वर्तमान में बल में कम से कम 3 ऐसी अधिकारी हैं।

देश में 3.25 लाख कर्मियों वाले सबसे बड़े अर्धसैनिक बल में इस नियुक्ति के साथ 35 साल का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में 1987 में पहली बार महिला अधिकारी शामिल हुई थी। दोनों अधिकारी 1987 में महिला अधिकारियों के पहले बेच के रूप में अर्धसैनिक बल मे शामिल हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि हाल में ही बल के मुख्यालय द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत एनी अब्राहम को त्वरित कार्रवाई बल RAF का IG नियुक्त किया गया है जबकि सीमा धुंडिया को बिहार सेक्टर का IG नियुक्त किया गया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...