झारखंड के लिए गौरव की बात: महावीर नायक समेत 68 हस्तियों को पद्म सम्मान, राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को मिलेगा नया आयाम
A matter of pride for Jharkhand: 68 personalities including Mahavir Nayak awarded Padma Samman, the cultural heritage of the state will get a new dimension

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पार्टी के निर्णयों, कार्यक्रमों और सम-सामयिक विषयों पर मीडिया में प्रभावी रूप से पक्ष रखने के लिए प्रवक्ताओं की नई सूची जारी की है। पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस पैनल में कुल 11 लोगों को शामिल किया गया है। सूची में राज्य के विभिन्न जिलों से नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है, ताकि झारखंड के हर क्षेत्र की आवाज़ पार्टी मंच से उठाई जा सके। पैनल में वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ कुछ नए चेहरों को भी जगह मिली है।
प्रवक्ताओं की सूची इस प्रकार है:
• डॉ. सरफराज अहमद (गिरिडीह)
• मिथिलेश ठाकुर
• पंकज मिश्रा
• विजय हांसदा (साहेबगंज)
• डॉ. महुआ माजी (रांची)
• विकास कुमार मुंडा (रांची)
• डॉ. नीलम मिश्रा (धनबाद)
• प्रो. अशोक कुमार सिंह (रांची)
• मनोज यादव (पूर्वी सिंहभूम)
• तनुज खत्री (रांची)
• धीरज दुबे (गढ़वा)
पार्टी ने सभी प्रवक्ताओं को निर्देशित किया है कि वे मीडिया में पार्टी की मर्यादा बनाए रखें और किसी भी सम-सामयिक विषय पर बयान देने से पहले केन्द्रीय नेतृत्व से समन्वय स्थापित करें। झामुमो के इस कदम को आगामी चुनावी तैयारियों और मीडिया रणनीति को मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।