मध्य प्रदेश। उज्जैन मे बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक परिवार उत्तरप्रदेश के कानपुर से अहमदाबाद एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। देर रात करीब 3:30 बजे शाजापुर से मक्सी उज्जैन मार्ग पर दोंगता के समीप बस की सामने की ओर से आ रहे एक कंटेनर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर बड़ी मशक्कत से घायलों और मृतकों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। 

दुर्घटना इतनी भयावह थी कि घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो लोगों ने गुरुवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि अन्य 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि घटना के समय बस में 60 से 62 सवारियां सफर कर रही थीं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...