Canada में फायरिंग और अब TRP का झटका….कपिल शर्मा के लिए ‘हंसी’ बनी चिंता की वजह….शो को लेकर आई चौंकाने वाली रिपोर्ट….

मुंबई/वैंकूवर। भारत के सबसे लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा इस समय एक के बाद एक झटकों से जूझ रहे हैं। जहां एक ओर कनाडा में उनके कैफे पर फायरिंग की खबर ने उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया, वहीं दूसरी ओर नेटफ्लिक्स पर चल रहा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ भी संकट के दौर में पहुंचता दिख रहा है।

पहला झटका: कैफे पर अंधाधुंध फायरिंग

वैंकूवर स्थित ‘Caps Café’ पर एक अज्ञात हमलावर ने गोलियां बरसाईं। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन कैफे स्टाफ और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है और हमलावर की तलाश जारी है।

दूसरा झटका: शो की गिरती लोकप्रियता

नेटफ्लिक्स पर प्रसारित कपिल शर्मा का शो ‘The Great Indian Kapil Show’ अपने तीसरे सीज़न में व्यूअरशिप के मामले में लड़खड़ा गया है

  • पहले एपिसोड (सलमान खान) को मिला 1.6 मिलियन व्यूज़

  • लेकिन उसके बाद ‘मेट्रो इन डिनो’ एपिसोड के हटने के बाद से व्यूअरशिप में भारी गिरावट

  • अब तक कुल व्यूज़ सिर्फ 2 मिलियन और 4.5 मिलियन व्यूइंग ऑवर्स तक सिमट गए हैं

क्या है गिरावट की असली वजह?

विशेषज्ञों के मुताबिक:

  • एक जैसे जोक्स और फॉर्मेट, दर्शकों को अब नहीं आ रहा रास

  • ग्लोबल ऑडियंस की उम्मीदें, शो को नहीं कर पा रहीं मैच

  • ‘मेट्रो इन डिनो’ एपिसोड का हटाया जाना, बना विवाद का कारण

पहले सीजन का जलवा अब भी बरकरार

कपिल के शो का पहला सीजन आज भी व्यूअरशिप के मामले में अव्वल है। रणबीर और नीतू कपूर वाला एपिसोड 2.4 मिलियन व्यूअरशिप के साथ अब तक का सबसे सफल एपिसोड रहा।

अब क्या बचा है कपिल के पास?

शो की टीम फिलहाल “शनिवार फनीवार” थीम के तहत नए गेस्ट्स के साथ कुछ नया पेश करने की कोशिश कर रही है। लेकिन बिगड़ती रैंकिंग और घटती TRP ने कपिल शर्मा के लिए नई चुनौती खड़ी कर दी है।

Related Articles

close