धनबाद में आग: 50 लाख की संपत्ति जलकर नष्ट

Fire in Dhanbad: Property worth Rs 50 lakh destroyed
Dhanbad। जिले में फिर एक बार आगलगी की घटना घटी। इस बार आग कतरास थाना क्षेत्र स्थित एक हार्डवेयर दुकान में लगी. जिसमें लगभग 50 लाख की संपत्ति जलकर नष्ट होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी मिलते ही कतरास थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने वहां से लोगों को हटाया.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दुकान बंद करने के दौरान यह घटना घटी. दुकान के मालिक और कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग और भी भयावह होती चली गई. गनीमत यह रही कि आग दुकान के ऊपर छत तक नहीं पहुंची, वरना काफी नुकसान हो सकता था. वहीं आग की वजह से आस-पास के दुकानों को नुकसान नहीं पहुंचा। वहीं इस घटना से दुकान के मालिक के परिजन काफी सदमे में हैं.
कैसे हुई घटना
जिले के राहुल चौक पर एनएच 32 के पास स्थित केडिया हार्डवेयर स्टोर शॉप में आग लगी. घटना से लोगों में अफरा तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी. दो मंजिला हार्डवेयर दुकान में आग लगने से वहां काफी भीड़ जमा हो गई थी. लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वो कामयाब नहीं हो सके. अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना पर लगभग एक घंटे बाद दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची. जिसके बाद काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया.जिसके बाद आस पास के दुकानदारों ने चैन की सांस ली।









