अय्याश बैंक मैनेजर पर होगी FIR : रांग नंबर हुई दोस्ती के बाद युवती से रेप, दो बार तो कोर्ट शादी करने ले गया और छोड़कर भाग गया, अब होगी FIR

गुमला: युवती के यौन शोषण मामले में बैंक मैनेजर पर FIR का निर्देश कोर्ट ने दिया है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर बैंक आफ इंडिया के मैनेजर ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी शाखा प्रबंधक का नाम अमृत कुजूर बताया जा रहा है। हालांकि युवती ने पहले गुमला थाने में भी शिकायत की थी, लेकिन शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होते देख, युवती ने कोर्ट में शिकायत की। जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले में एफआईआर के निर्देश दिये हैं।

मामला गुमला के डुमरी प्रखंड का है। आरोपी मैनेजर अमृत कुजूर बैंक आफ इंडिया में पोस्टेड है। युवती ने शाखा प्रबंधक पर शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने और शादी से मुकरने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा है कि अभियुक्त के साथ रॉन्ग नंबर पर 2013 से लेकर 2017 तक बातचीत हुई। 2017 के बाद दोनों अलग हो गये. अचानक फरवरी 2022 में अपनी मां के साथ बैंक में एटीएम बनवाने गयी। तभी से दोनों के बीच जान पहचान बढ़ गयी। दोनों में फोन पर बात होने लगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान अभियुक्त ढूंढते हुए घर पहुंच गया। उसी दिन मेरे संग छेड़छाड़ करते हुए कमरे के अंदर ले गया। दरवाजा बंद कर जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर शादी का झूठा आश्वासन दिया और उसके साथ जबरदस्ती की। युवती के रोने पर मैनेजर ने शादी का आश्वासन दिया। युवती ने बताया कि इस घटना को मैं अपनी मां व भाभी को बतायी। अभियुक्त शादी करूंगा कह कर बार-बार आता जाता था। गर्भवती होने के बाद अभी बच्चा नहीं चाहिए कहकर गर्भपात करा दिया। जून 2022 में भी अभियुक्त ने बैंक क्वार्टर में ले जाकर दो-तीन बार शारीरिक संबंध बनाया।

इस बीच युवती ने शादी का दवाब बनाया तो शादी से इनकार कर आरोपी ने गाली गलौज करने लगा। दोबारा एक दिन बैंक गयी तो उन्होंने क्वार्टर में ले जाकर मारपीट की और सीढ़ी से धकेल दिया। इसके बाद शादी का दबाव बनाया तो 17 अगस्त को उन्होंने विवाह करने की बात कहकर कोर्ट लाया और परिसर में बैठा कर भाग गया। इसके बाद भी उन्होंने कई बार शारीरिक संबंध बनाया। अक्टूबर 2022 में फिर से शादी की बात कर गुमला कोर्ट ले आया और वहां से भाग गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close