देवघर DC व झारखंड पुलिस पर FIR : सांसद ने दिल्ली में दर्ज करायी FIR… जानिये क्या है पूरा मामला

नयी दिल्ली । गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री और झारखंड पुलिस के खिलाफ FIR दर्ज की है। ये मामला नार्थ एवेन्यू पीएस में जीरो एफआईआर के तौर पर दर्ज की गयी है। दुबे ने अपनी शिकायत में कहा है कि देवघर पुलिस ने उनके 2 बेटों को गाली और डीसी के कहने पर जान से मारने की धमकी दी। आपको बता दें देवघर पुलिस ने सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी के अलावे निशिकांत दुबे के दो बेटों सहित 9 लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी। सभी वायुयान सुरक्षा मानकों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है।

इससे पहले एयरपोर्ट मामले पर सुबह से ही सांसद और देवघर डीसी में वाद विवाद चल रहा है। देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि एयरपोर्ट संचालन के सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते हुए यात्रियों द्वारा एटीसी में प्रवेश किया, नाइट ऑपरेशन की सुविधा न रहने के बावजूद यात्रियों की सुरक्षा को नजरअंदाज करते हुए क्लियरेंस के लिए दबाव बनाया गया है।

आपको बता दें कि देवघर पुलिस ने सांसद निशिकांत दुबे, सांसद मनोज तिवारी, एयरपोर्ट डायरेक्टर संदीप ढींगरा, पायलट समेत 9 लोगों पर वायुयान सुरक्षा मानकों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कुंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। आरोप है कि इस दिन शाम 5:25 बजे चार्टर्ड प्लेन के यात्री डॉ निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी, भाजपा नेता कपिल मिश्रा सहित अन्य और उन्हें छोड़ने आये लोगों ने एयरपोर्ट सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया।

Related Articles