रांची। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का झारखंड दौरा विवादों में घिर ग या है। रांची दौरे के मद्देनजर झारखंड बीजेपी के नेताओं ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का स्वागत ED के एक आरोपी से करा दिया। अब पूर्व मंत्री सरयू राय ने इस मामले में ट्ववीट कर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि केन्द्रीय वित्त मंत्री, जिनके अधीन ED है, राँची के होटल रेडिसन में ज़मानत पर छूटे ED के एक अभियुक्त से गुलदस्ता स्वीकार कर रही हैं. साथ में भाजपा के अध्यक्ष भी हैं।

आपको बता दें कि फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और बेहतर झारखंड के संयुक्त प्रयास से होटल रेडिशन ब्लू में विकसित भारत के लिए इंजन ऑफ ग्रोथ-ईस्टर्न इंडिया नामक इंटरैक्टिव सेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मुख्य अतिथि के रूप में और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सम्माननीय अतिथि के रूप में शामिल हुए।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को झारखंड सरकार और फिंटेक कंपनियों से अपील की कि राज्य में गलत राह पर चली गई प्रतिभा” को एथिकल हैकिंग जैसे क्षेत्रों में ले जाएं, जो साइबर अपराधों का संघर्ष करने के लिए काम कर रही है।

यहां एक कार्यक्रम में बोलते हुए झारखंड के ऑनलाइन धोखाधड़ी में वृद्धि के सवाल पर जवाब देते हुए, सीतारमण ने प्रायोगिक नियमों के तहत ऐसे लोगों को कैसे संलग्न किया जा सकता है जो ऐसे क्रियात्मक प्रयासों के लिए विपरीत किए जा रहे हैं उसे उजागर किया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...