एग्जिट पोल के फाइनल आंकड़े : जदयू को ज्यादा सीट आ रही या भाजपा को? RJD को कितनी सीट पर करना होगा संतोष, देखिये 10 एग्जिट पोल के आंकड़े एक साथ…
Final exit poll figures: Will JDU or BJP win more seats? How many seats will RJD have to settle for? See the results of 10 exit polls simultaneously...

Bihar Exit Poll 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान समाप्त होने के बाद अब सभी की निगाहें एग्जिट पोल के नतीजों पर हैं। सर्वे में एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ता दिखाया गया है। वहीं, महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है, जबकि पहली बार चुनावी मैदान में उतरी प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम का प्रदर्शन सीमित रहने का अनुमान है।

6 और 11 नवंबर 2025 को दो चरणों में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के बाद मंगलवार शाम कई सर्वे एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल जारी किए। इन नतीजों के अनुसार, राज्य में एनडीए गठबंधन एक बार फिर सत्ता में वापसी करता दिख रहा है। भाजपा-जदयू गठबंधन को अधिकांश सर्वेक्षणों में बहुमत से अधिक सीटें मिलने का अनुमान है।
वहीं, राजद-कांग्रेस के नेतृत्व वाला महागठबंधन पिछली बार की तुलना में कमजोर नजर आ रहा है। इसके अलावा, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम को बहुत सीमित सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
P-Marq का सर्वे: एनडीए को बहुमत का अनुमान
P-Marq के एग्जिट पोल में एनडीए को स्पष्ट बहुमत का अनुमान लगाया गया है। सर्वे के अनुसार,
• भाजपा: 68-78 सीटें
• जदयू: 62-72 सीटें
• राजद: 63-79 सीटें
• कांग्रेस: 9-19 सीटें
• जन सुराज पार्टी: 1-4 सीटें
Matrize-IANS का सर्वे: एनडीए आगे, जन सुराज और AIMIM पीछे
Matrize-IANS के एग्जिट पोल में एनडीए को 48% वोट शेयर और महागठबंधन को 37% वोट मिलने का अनुमान है।
सीटों के लिहाज से परिणाम इस प्रकार हैं:
• भाजपा: 65-73 सीटें
• जदयू: 67-75 सीटें
• राजद: 53-58 सीटें
• कांग्रेस: 10-12 सीटें
• लोजपा (रामविलास): 7-9 सीटें
• AIMIM: 2-3 सीटें
• अन्य: 0-5 सीटें
टीआईएफ और जेवीसी सर्वे: एनडीए को प्रचंड बहुमत का अनुमान
टीआईएफ के एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 184-209 सीटें मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन को 76-95 सीटों पर सीमित बताया गया है।
इसी तरह जेवीसी पोल में भी एनडीए को 135-150 सीटें, महागठबंधन को 88-133 सीटें और जन सुराज पार्टी को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है।
Praja Poll Analysis और भास्कर रिपोर्टर्स पोल में भी NDA आगे
Praja Poll Analysis के एग्जिट पोल में एनडीए को 186 सीटें, महागठबंधन को 50, और अन्य दलों को 7 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
वहीं, दैनिक भास्कर के रिपोर्टर्स पोल में एनडीए को 145-160, महागठबंधन को 73-91 और अन्य को 5-10 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
Chanakya Strategies का सर्वे: मुकाबला लेकिन बढ़त एनडीए की
Chanakya Strategies के अनुसार,
• एनडीए: 130-138 सीटें
• महागठबंधन: 100-108 सीटें
• अन्य: 3-5 सीटें
प्रशांत किशोर की जन सुराज और AIMIM का प्रदर्शन कमजोर
People Pulse के एग्जिट पोल के मुताबिक, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को लगभग 5% वोट शेयर मिल सकता है, लेकिन सीटों के लिहाज से पार्टी शून्य या अधिकतम चार सीटों तक सीमित रह सकती है।ओवैसी की AIMIM को करीब 1% वोट शेयर और 2-3 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 122 सीटें है। अब तक आए एग्जिट पोलों में अधिकांश ने एनडीए को इस सीमा से काफी आगे बताया है। इसका मतलब है कि नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए सरकार की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि अंतिम निर्णय 14 नवंबर 2025 को मतगणना के बाद ही होगा।









