झारखंड : देवघर में लगी भीषण आग…लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक

Jharkhand: Massive fire breaks out in Deoghar...property worth lakhs burnt to ashes

झारखंड के देवघर जिले में एक बार फिर भीषण आग लग गई, आग लगने की वजह सिलेंडर ब्लास्ट होना बताया जा रहा है. आग ने बहुत विकराल रुप धारण कर लिया और कई दुकानों को राख कर दिया है.इस भीषण आग की वजह से कई लोगों के रोजी रोजगार जलकर खाक हो गए.

कैसे लगी आग

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, 15 मार्च  की रात करीब 10:45 बजे के आसपास घटना घटी। आग देवघर जिले के जसीडीह-चकाई मुख्य पथ पर अवस्थित अस्थाई बस पड़ाव में सबसे पहले एक झुग्गी नुमा दुकान में लगी. फिर देखते ही देखते आसपास की दुकानों में आग फैल गई। इस हादसे में होटल, पान की गुमटी, फास्ट फूड दुकान, साइकिल रिपेयरिंग सहित कई अस्थाई दुकानें पूरी तरह से नष्ट हो गई।

लोगों ने क्या बताया

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग लगने के बाद खाने-पीने के होटलों में रखे सिलेंडर में भी ब्लास्ट हो गया, जिसकी वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग की लपटें आस पास इतनी तेजी से फैली की किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला. देखते ही देखते आग ने काफी विकराल रूप ले लिया. अपने लपटों की चपेट में कई दुकान और होटल को पूरी तरह जलाकर राख बना दिया.

दमकल विभाग ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना मिलते जसीडीह थाना प्रभारी दीपक कुमार समेत पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे व जायजा लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close