रतलाम। एक महिला कांस्टेबल जल्द ही अपना सेक्स चेंज कराकर पुरुष आरक्षक बनने वाली है। राज्य सरकार ने महिला कांस्टेबल के अनुरोध पर उसे जेंडर चेंज की अनुमति दी है। हालांकि राज्य सरकार ने उसे लेकर एक शर्त भी रखी है। महिला आरक्षक का नाम दीपिका कोठारी है। हालांकि, राज्य सरकार ने यह भी शर्त रखी गई है कि दीपिका को लिंग परिवर्तन के बाद महिलाओं को प्राप्त होने वाली सुविधाएं नहीं मिलेंगी।

रतलाम में महिला आरक्षक दीपिका कोठारी को बचपन से ही जेंडर संबंधी समस्या थी। इसी के चलते उनके द्वारा चिकित्सकों से उपचार भी करवाया गया। दिल्ली के चिकित्सक ने पहले आरक्षक दीपिका कोठारी को लिंग परिवर्तन करने की सलाह दी। इसके बाद दीपिका ने पुलिस मुख्यालय से अनुमति मांगी। महिला आरक्षक ने निवाड़ी की महिला आरक्षक आरती यादव का उदाहरण देते हुए पुलिस मुख्यालय से अनुमति प्रदान किए जाने हेतु आवेदन किया।

हिला आरक्षक दीपिका यह भी बताया कि पूर्व में आरती ने जेंडर परिवर्तन की अनुमति मांगी थी जिसे पुलिस मुख्यालय प्रदान कर दी। इसी के आधार पर उसे भी अनुमति दी जाए. पुलिस मुख्यालय से पत्र प्राप्त हो गया है दीपिका को भी अनुमति दे दी गई है। गृह विभाग के आदेश में बताया गया है कि जिस दिन महिला कांस्टेबल लिंग चेंज करवाकर पुरुष बन जाएगा उसी दिन महिला कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं का लाभ नहीं मिलेगा। गृह विभाग के अनुसार लिंग परिवर्तन होने के बाद महिला कर्मचारी को मिलने वाली छुट्टियां भी समाप्त हो जाएंगी।

मामले में शासन ने बताया कि ” इस महिला को बचपन से ही जेंडर आइडेंटी डिसऑर्डर है. इसकी पुष्टि नई दिल्ली के मनोचिकित्स डॉ. राजीव शर्मा ने की, इसके अलावा जिला मेडिकल बोर्ड रतलाम के सदस्यों ने भी परीक्षण किया. जिसकी रिपोर्ट 20 अप्रैल 2023 को दी गई. इसके पहले जिला निवाड़ी में पदस्थ एक महिला कांस्टेबल को भी जेंडर चेंज कराने की अनुमति दी गई थी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...