धनबाद। जिले के सीएचसी गोविंदपुर में सेवानिवृत कर्मचारियों का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। नए वर्ष में विभाग के स्वास्थ्य कर्मचारियों का ये पहला समारोह आयोजित किया गया। पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के आलोक में सभी प्रखंड के स्वास्थ्य कर्मचारी भी इस समारोह में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम गोविंदपुर इकाई के प्रखंड अध्यक्ष दीनानाथ महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई जबकि मंच का संचालन ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने की।

मालूम हो की हाल के दिनों में सीएससी गोविंदपुर से कुल 7 कर्मचारियों ने सेवानिवृत्ति पाई थी जिनमें नियमित और अनुबंध कर्मचारी शामिल थे। सभी कर्मचारियों का सम्मिलित रूप से भव्य कार्यक्रम के साथ अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य चिकित्सा एवम जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला मंत्री सत्येंद्र शर्मा थे।

ये आमंत्रित संगठन थे मौजूद

  1. झारखंड चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ
  2. झारखंड राज्य अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी सं
  3. झारखंड राज्य NRHM ANM/GNM कर्मचारी संघ
  4. झारखंड अनुबंध पारा चिकित्सा कर्मी संघ एवम
    • 5 MPW संघ

इन संगठन के अलावा सीएससी गोविंदपुर में कार्यरत सभी कर्मचारी चाहे वह किसी भी संगठन के ताल्लुकात रखते हो वो सभी अभिनंदन सह विदाई समारोह में उपस्थित हुए।सीएचसी गोविंदपुर के आयोजन कर्ताओं के तरफ से संगठन में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी आमंत्रित किया गया था जिन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर कार्यक्रम को बेहतरीन बनाने में अपना योगदान दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवा निवृत कर्मचारियों का सीएचसी गोविंदपुर में सेवानिवृत्ति तिथि को भी विदाई दी जाती है उसके बाद जिले भर के कर्मचारियों के बीच सामूहिक रूप से शॉल, फूलमाला, गिफ्ट के साथ इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन की परंपरा चली आ रही है। ऐसे कार्यक्रम में सभी कर्मियों ने कर्मचारी संगठन की भावना से ऊपर उठकर कर्मचारी भावना का परिचय दिया।

कार्यक्रम के आयोजन में राजकुमार सिंह, उत्तम कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिंह, मासूम अंसारी, राजेश कुमार सिंह, राजेश कुमार, अन्नांदिता कुमारी, नूतन कुमारी, संतोष कुमार,शमीम अंसारी, महमूद एवम अन्य सभी कर्मचारियों ने अहम योगदान दिया। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा एच रहमान के साथ साथ सभी चिकित्सा पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

नए वर्ष की शुभकामनाओं के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने कर्मचारी विरोधी नीतियों पर चर्चा की। अनुबंध कर्मचारियों के नियमितीकरण एक प्रमुख समस्या मानते हुए संघर्ष करने पर बल दिया। सभी ने एकजुट होकर कर्मचारी एकता के नारे को बुलंद करते हुए सरकार से दो दो हाथ करने के लिए सभी संगठन को एक मंच पर आने पर बल दिया।जिसका सभी ने स्वागत किया।

इन कर्मियों का किया गया अभिनंदन

दीनानाथ महतो

नमिता मजूमदार

अनूप कुमार सिन्हा

संगीता मिश्रा

अष्टमी बाला मंडल

निर्मला कुमारी

काकुली मुखर्जी

कर्मचारी संगठन में नेतृत्व संभालने वाले श्याम बिहारी, उत्तम कुमार,राजकुमार सिंह, अनंदिता कुमारी, राजेश कुमार, राजेश कुमार सिंह, गोपाल चंद्र पाल, मो मुर्शीद आशिक, माला कुमारी, मो शमीम अंसारी, मो मासूम अंसारी, नूतन कुमारी, सहित अन्य ने अपने अनुभव साझा किए।

प्रखंड कमिटी का भी हुआ चुनाव

सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों में झारखंड चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रखंड अध्यक्ष भी थे। सेवानिवृत होने के बाद संघ का चुनाव कार्य भी संपन्न कराया गया। जिसमें निम्न कर्मियों को जिम्मेवारी सौंपी गई ।

सुनीता सिन्हा अध्यक्ष

परेश दत्ता उपाध्यक्ष

राजकुमार सिंह प्रखंड मंत्री

मो मासूम अंसारी संयुक्त मंत्री

चंदेश्वर सिंह संयुक्त मंत्री

मो शमीम अंसारी संयुक्त मंत्री

उत्तम कुमार कोषाध्यक्ष

इनके अलावा अन्नाकली दत्ता,विमला देवी, महेंद्र कुमार, शिवशंकर पांडे, सहित अन्य को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...