एग्जिट पोल- तेजस्वी सरकार से भी इंकार नहीं, इस एग्जिट पोल ने महागठबंधन की संभावनाएं बढ़ाई, देखिये Axis My India के एग्जिट पोल के आंकड़े…

Exit Poll - Tejashwi government cannot be ruled out, this exit poll has increased the chances of the Grand Alliance, see the exit poll figures of Axis My India...

Bihar Exit Poll : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम 14 नवंबर को आयेगा। उससे पहले एग्जिट पोल सामने आये हैं। अधिकांश एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। लेकिन महागठबंधन की संभावना से इंकार नहीं है। बुधवार को जारी Axis My India के एग्जिट पोल में बड़े राजनीतिक संकेत सामने आए हैं। पोल के अनुसार, एनडीए गठबंधन एक बार फिर से सत्ता में लौट सकता है, लेकिन राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है।

एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से आरजेडी को 67 से 71 सीटें, जेडीयू को 56 से 62 सीटें, और बीजेपी को 50 से 56 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, कांग्रेस को 17 से 21 सीटें, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 11 से 16 सीटें, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) को 2 से 3 सीटें, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को 2 से 4 सीटें, और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (JSP) को 0 से 2 सीटें मिलने के आसार हैं।

 

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार एनडीए गठबंधन में बीजेपी और जेडीयू ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा है। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 सीटों पर, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) 6 सीटों पर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (उपेंद्र कुशवाहा) 6 सीटों पर मैदान में है। दूसरी ओर, महागठबंधन में आरजेडी ने 143 सीटों पर और कांग्रेस ने 60 से 61 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

 

जातीय और धार्मिक समीकरणों का दिलचस्प नतीजा

Axis My India के सर्वे में जाति और धर्म आधारित वोटिंग पैटर्न पर भी विस्तृत विश्लेषण किया गया है। आंकड़ों के अनुसार, एनडीए को सभी प्रमुख जातीय समूहों में स्पष्ट बढ़त मिली है।

• एससी (अनुसूचित जाति) वोटरों में एनडीए को 49% वोट मिले हैं।

• ईबीसी (अत्यंत पिछड़ा वर्ग) में 58%,

• ओबीसी (पिछड़ा वर्ग) में 63%,

• और सवर्ण मतदाताओं में 65% वोट एनडीए को प्राप्त हुए हैं।

वहीं, महागठबंधन को एससी समुदाय से 29%, ईबीसी से 26%, ओबीसी से 19%, और सवर्णों से केवल 14% समर्थन मिला है।

 

जन सुराज पार्टी को सीमित प्रभाव के साथ 3 से 7 प्रतिशत वोट शेयर मिला — जिसमें एससी से 3%, ईबीसी से 4%, ओबीसी से 5% और सवर्ण वर्ग से 7% वोट शामिल हैं। अन्य छोटे दलों को औसतन 12 से 19 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए हैं।

 

महिला मतदाताओं ने फिर बदली सियासी हवा

एग्जिट पोल में यह भी सामने आया है कि इस बार महिला मतदाताओं ने एनडीए को बढ़त दिलाई है। सर्वे के अनुसार,

• 45% महिलाओं ने एनडीए को वोट दिया,

• जबकि पुरुषों में यह आंकड़ा 41% रहा।

दूसरी ओर, महागठबंधन को पुरुषों से 42% और महिलाओं से 40% वोट मिले हैं।

जन सुराज पार्टी को पुरुषों में 5% और महिलाओं में 3% वोट मिले, जबकि अन्य दलों को दोनों वर्गों से औसतन 12% वोट प्राप्त हुए।

Related Articles