IPL FINAL: आज भी अगर नहीं हुआ IPL FINAL MATCH, तो फिर क्या होगा, कौन बनेगा चैंपियन, जानिये क्या है नियम

अहमदाबाद। पहली बार IPL का फाइनल मुकाबला रिजर्व डे पर शिफ्ट किया गया। आईपीएल 2023 का फाइनल अब 28 मई की बजाय 29 मई को खेला जाएगा। खास बात यह है कि इस मुकाबले में एमएस धोनी होंगे और कई फैंस सिर्फ इसी लिए मैदान पर उमड़ेंगे, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या धोनी का यह आखिरी मैच होगा? ऐसा इसलिए क्योंकि एमएस धोनी के यह आखिरी सीजन होने की अटकलें लगातार पूरे सीजन लगती आई हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स को एमएस धोनी ने पिछले सीजन 9वें नंबर पर रहने के बाद यहां फाइनल का टिकट लेने वाली पहली टीम बनने तक पहुंचाया है। उन्होंने रिकॉर्ड 12वीं बार प्लेऑफ में जगह बनाई और रिकॉर्ड 10वां फाइनल खेलने टीम पहुंची है। धोनी के सामने होगी हार्दिक ब्रिगेड की चुनौती जो लगातार दूसरा फाइनल खेलने उतरेगी।

यहां फैन्स को बता दें कि यदि रिजर्व-डे के दिन भी बारिश होती है और मैच नहीं हो पाता है, तब की स्थिति में महेंद्र सिंह धोनी का सपना टूट जाएगा. यानी कि हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स को विजेता घोषित कर दिया जाएगा. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों? बता दें कि ऐसा आईपीएल प्लेइंग कंडीशन्स के तहत किया जाएगा. आइए जानते हैं आईपीएल के नियम क्या हैं…

IPL प्लेऑफ मुकाबलों के लिए ये हैं नियम

आईपीएल प्लेइंग कंडीशन्स के मुताबिक, फाइनल के साथ-साथ एलिमिनेटर, क्वालिफायर-1, क्वालिफायर-2 मैच यदि टाई रहता है या कोई नतीजा नहीं निकलता है, तो

ये नियम लागू होंगे.

16.11.1: इसमें टीमें सुपर ओवर में एक दूसरे से मुकाबला करेंगी, जब फाइनल में विजेता तय करना हो, और
16.11.2: अगर मैच में सुपर ओवर भी नहीं हो पाता है तो विनर का फैसला आईपीएल की प्लेइंग कंडीशन के अपेंडिक्स एफ (Appendix F) के तहत होगा. अपेंडिक्स एफ के मुताबिक लीग स्टेज में जो भी टीम प्वाइंट टेबल में ऊपर होगी उसे विनर घोषित कर दिया जाएगा.

फाइनल नहीं होने पर गुजरात टीम बनेगी चैम्पियन
दरअसल, आईपीएल प्लेइंग कंडीशन्स 16.11.2 के मुताबकि, जो भी टीम ग्रुप स्टेज मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करती है, उसे ही मैच रद्द होने की स्थिति में विजेता घोषित किया जाता है. प्लेऑफ का कोई भी मैच रद्द होता हो, उस स्थिति में पॉइंट्स टेबल के हिसाब से ही फैसला होता है. इस लिहाज से गुजरात टॉप पर रही थी, जबकि चेन्नई टीम दूसरे नंबर पर थी. इस तरह फाइनल नहीं होने पर गुजरात को चैम्पियन माना जाएगा.

चेन्नई ने पिछले ही मैच में गुजरात को पहली बार हराया

मौजूदा सीजन में गुजरात ने पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए क्वालिफाई किया था. जबकि चेन्नई टीम दूसरे नंबर पर रही थी. ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच ही क्वालिफायर-1 मुकाबला खेला गया था. 23 मई को हुए इस मुकाबले में चेन्नई ने 15 रनों से जीत दर्ज की थी. गुजरात के खिलाफ चेन्नई की यह पहली जीत थी.

Related Articles

close