12 जनवरी का राशिफल/ Aaj Ka Rashifal : शुक्रवार को हर्षण और आनंद नाम के शुभ योग बन रहे हैं। जिससे आज वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है। मिथुन राशि वालों को ट्रांसफर संबंधी अच्छी खबर मिलने के भी योग बनेंगे।

वृश्चिक राशि वालों को सितारों का साथ मिल सकता है। रुका काम भी दोबारा शुरू हो सकता है। मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। इनके अलावा कन्या राशि वालों के बिजनेस में अचानक रुकावट आने की आशंका है। तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा काम करना पड़ सकता है। वहीं, बाकी राशियों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा।

मेष राशि

व्यावसायिक लाभ, पिता का साथ, स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी, शुभ समय, शनि देव को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि

भाग्य साथ देगा, रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है, व्यापार सही चलेगा, भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि

परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, चोट-चपेट लग सकती है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी लगभग अच्छा है। नीली वस्तु पास रखें।

कर्क राशि

आनंदित रहेगा। जीवन, स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार अच्छा है, नौकरी- चाकरी की स्थिति अच्छी है। जीवनसाथी के साथ सानिध्य बना रहेगा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि

शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा, प्रेम-संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि

भावुक होकर मत निर्णय लीजियेगा, महत्त्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। स्वास्थ्य ठीक है लेकिन मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ है। प्रेम- संतान मध्यम है, प्रेम में नोक-झोंक संभव है। व्यापार सही चलता रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि

भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है, लेकिन गृह कलह भी संभव है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम- संतान लगभग ठीक है, व्यापार भी सही है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि

व्यापारिक स्थिति सुदृण होगी। जो भी आपने सोच समझ कर के डिजाईन कर रखा है उसको लागू करें। स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम – संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

धनु राशि

भाग्य साथ दे रहा है, स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा पर धन हानि के संकेत हैं अभी निवेश करने से बाचिये। नीली वस्तु का दान करें।

मकर राशि

आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे, स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम-संतान बहुत बढ़िया, व्यापार भी बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि

मन चिंतित रहेगा, खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, स्वास्थ्य नरम-गरम । प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि

आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ धन वापिस मिलेगा। कुछ नए स्रोत से भी रुपये-पैसे आयेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा शिवजी का जलाभिषेक करें शुभ होगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...