गुमला : जिला में पिछले कई दिनों से हाथियों का उत्पात जारी है, जिससे लोग काफी भयभीत हो गए हैं। दरअसल पिछले कुछ दिन पूर्व छत्तीसगढ़ के रास्ते झारखंड के गुमला में हाथी ने प्रवेश किया है जिससे वह लगातार क्षेत्र में उत्पात मचाए जा रहा है। बता दें कि पिछले 3 दिन में हाथी 3 लोगों की जान ले चुकी है। शुक्रवार को भी जिले के फट्टी गांव में एक जंगली हाथी ने बुजुर्गों को कुचलकर मार दिया और फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचाया।

बता दें कि शुक्रवार को सदर थाना क्षेत्र के फट्टी गांव में एक जंगली हाथी ने उत्पात मचाया। हाथी ने गांव के लगभग 55 वर्षीय वृद्ध महिला रसोईन देवी को कुचलकर मार डाला। इसके अलावा गांव के ही पाचो देवी के घर में धावा बोलकर घर में रखे हुए अनाज के अलावा गांव में लगे केला सहित अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचाया।

इधर इस घटना से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वही सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों के द्वारा 20,000 का मुआवजा तत्काल परिजनों को दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी लगातार क्षेत्र में उत्पात मचा रहा है। जिससे रतजगा करने पर भी लोग मजबूर हो गए हैं। घटना के बाद ग्रामीण ने वन विभाग से हाथी को सुनिश्चित जगह पर भेजने की ओर सुरक्षा की मांग की है। 2 दिन पूर्व भी जंगली हाथी के द्वारा दो जगहों पर 2 लोगों को मार डाला गया था।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...