झारखंड में गहराएगा बिजली संकट ! 500 मेगावाट वाला DVC का पावर प्लांट बंद

बोकारो । झारखंड में बिजली संकट फिर से ही सकता है। ये सुनने में अटपटा लग रहा होगा पर ये सच्चाई है। वर्तमान में 500 मेगावाट के पावर प्लांट को डीवीसी मुख्यालय कोलकाता के निर्देश पर रविवार को स्थानीय प्रबंधन ने पूर्वाह्न लगभग 10:30 बजे बंद कर दिया. पावर प्लांट को जिस समय बंद किया गया, उस समय प्लांट से 500 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा था. इस कार्रवाई की जानकारी दामोदर बचाओ आंदोलन के केंद्रीय अध्यक्ष सरयू राय ने दी है.

दूसरी तरफ मामले में बोकारो डीवीसी प्लांट गोमियो के प्रोजेक्ट हेड एनके चौधरी ने कहा कि तकनीकी कारणों से प्लांट में तात्कालिक ब्रेक डाउन है. जल्द ही प्लांट में बिजली उत्पादन का काम शुरू हो जाएगा. गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा है की दूषित पानी पीने से लोग बीमार हो रहे है, इसका समाधान नहीं निकाला गया तो कोर्ट की शरण में जायेंगे।

डीवीसी के वरीय अधिकारियों की टीम सोमवार को पहुंचेगी रांची

इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए विधायक सह आंदोलन के केंद्रीय अध्यक्ष सरयू राय ने बताया कि डीवीसी कोलकाता के वरीय पदाधिकारियों की टीम सोमवार को रांची पहुंचेगी और वर्तमान हालात को देखते हुए समस्या के निराकरण की दिशा में वार्ता करेगी. मालूम हो कि मामले का निराकरण यदि जल्द नहीं निकाला गया तो झारखंड में बिजली संकट गहरा सकता है.

सरयू राय ने राज्य प्रदूषण बोर्ड से की थी शिकायत

आरोप है कि पिछले चार दिनों से बोकारो स्थित डीवीसी के पावर प्लांट से स्थानीय कोनार नदी में छाई बहाया जा रहा था. इस बात की जानकारी मिलने पर दामोदर बचाओ आंदोलन के केंद्रीय अध्यक्ष सरयू राय ने राज्य प्रदूषण बोर्ड और झारखंड के मुख्य सचिव और अन्य वरीय अधिकारियों को पत्र लिखकर मामले की शिकायत की थी. जिसके बाद रविवार को बोकारो जिला और बेरमो अनुमंडल के प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्रवाई की बात कही थी. जिसे देखते हुए रविवार की सुबह पावर प्लांट बंद कर दिया गया.

Related Articles

close