रांची : झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विसेज एसोसिएशन (JSHSA) का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। डॉ पी पी साह झासा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए । वही ठाकुर मृत्युंजय सिंह सचिव चुने गए हैं। रविवार को एसोसिएशन के हुए चुनाव में इन्हें कुल 519 मत मिले। जबकि ठाकुर मृत्युंजय सिंह 550 मत लाकर सचिव चुने गए। इस तरह 657 मत लाकर डॉक्टर शमीम अख्तर कन्वेनर चुने गए हैं। डॉ राजीव कुमार उपाध्यक्ष चुने गए हैं।

झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विसेज एसोसिएशन (झासा) के चुनाव से 1 दिन पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की IMA व झासा प्रतिनिधि के साथ हुई बैठक में सरकारी चिकित्सकों के हित में विभाग के कई फैसले पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि चिकित्सक खुलकर बोलने से परहेज कर रहे हैं। उक्त बैठक में ड्यूटी के बाद निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में प्राइवेट प्रैक्टिस करने तथा आयुष्मान भारत के तहत चार अस्पतालों में भी इलाज करने की छूट जैसी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे।

चुनाव जीतने वाले डॉक्टर पीपी साह तथा ठाकुर मृत्युंजय सिंह भी मंत्री के बैठक में शामिल थे। चूनाव से 1 दिन पूर्व बैठक कराना आचार संहिता का उल्लंघन है या नहीं, इस सवाल पर चुनाव आयुक्त डॉ लाल मांझी ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि यह आचार संहिता का उल्लंघन है, क्योंकि यह रूटीन बैठक थी। जरूरत के हिसाब से सभी अपना अपना काम कर रहे थे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...