शिक्षा मंत्री हेल्थ अपडेट: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री सहित इन मंत्रियों ने भी अस्पताल पहुंचकर लिया तबीयत का जायजा
Education Minister Health Update: Chief Minister Hemant Soren reached the hospital, these ministers including the Health Minister also reached the hospital and took stock of his health

दिल्ली। रामदास सोरेन की तबीयत अभी भी काफी गंभीर बनी हुई है। इधर शिक्षा मंत्री की तबीयत की जानकारी लेने झारखंड के मंत्री और विधायक लगातार दिल्ली पहुंच रहे हैं । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावे, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, कृषि एवं पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की सहित कई अन्य विधायक व मंत्री भी दिल्ली पहुंचे हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षा दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल पहुंचकर झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। रामदास सोरेन को शनिवार सुबह अपने आवास के बाथरूम में गिरने से गंभीर ब्रेन इंजरी हुई थी। प्रारंभिक इलाज जमशेदपुर में होने के बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया था।
अस्पताल में इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम से मुलाकात कर रामदास सोरेन के स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। इस मौके पर मंत्री के पुत्र सोमेश सोरेन भी उपस्थित थे।
वहीं कृषि मंत्री शिल्पी ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा, “रामदास सोरेन जी जल्द स्वस्थ हों और पूर्व की तरह सक्रिय राजनीति में वापसी करें। उनकी सेवा भावना और संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।” रामदास सोरेन की हालत गंभीर जरूर है, लेकिन सभी जरूरी स्वास्थ्य पैरामीटर नियंत्रण में हैं। उन्होंने इलाज की निगरानी स्वयं करने की बात कही।









