BEO का शव मिला : शिक्षा विभाग के अधिकारी हत्या या हादसा ? पुलिस जांच में जुटी, बेटे का कॉल नहीं कर रहे थे रिसीव

गया। शिक्षा विभाग के अधिकारी की मौत ने सनसनी फैला दी है। हत्या है या हादसा? पुलिस इसे लेकर अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। पुलिस इस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक मृत अधिकारी का नाम रामसेवक राम है, जो प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के तौर पर पदस्थ थे। वह इमामगंज प्रखंड क्षेत्र में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में तकरीबन 3 साल से पोस्टड थे। शव खून से लथपथ था, लिहाजा पुलिस ने वारदात की आशंका से भी इंकार नहीं किया है।
रामसेवक राम इमामगंज प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के तौर पर पदस्थ थे। उनका शव कमरा में खून से लथपथ अवस्था में बेड के नीचे से मिला है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस जांच में जुटी है। BEO रामसेवक राम मधुबनी के रहिका-ककरौल थाना क्षेत्र के फुहरी गांव के रहने वाले थे। रविवार की सुबह इमामगंज बाजार स्थित अनिल सिंह के किराए के मकान में संदिग्ध अवस्था में उनकी लाश मिली।
हादसे की जानकारी लोगों को तब हुई, जब परिजनों का कॉल रिसीव नहीं हो रहा था। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना प्रखंड के शिक्षकों को दी। जिसके बाद कुछ शिक्षक बीईओ के कमरे में पहुंचे। सूचना इमामगंज पुलिस को दी। कमरे का जब दरवाजे तोड़ा गया तो राम सेवक राम बेड से नीचे गिरे हुए थे। उनके मुंह और नाक से काफी खून बह रहा था। उनका पैर में रस्सी बंधी हुई थी। इसके साथ ही हाथ में भी कई जगह पर खून के धब्बों के निशान दिख रहे थे।









